हाथरस। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधान कार्यालय, बालापट्टी नई बस्ती, हाथरस में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक पौरुष एवं श्री राजेश पौरुष ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के जयकारे लगाकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला संरक्षक राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, पंडित राजेंद्र प्रसाद, जीतू, लाखन सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने देश की रक्षा, एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार देशभक्ति, समाजसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।





















