अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन एवं विभिन्न थानों में तैनात निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
एसएसपी द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों के नाम के सामने अंकित नवीन स्थान पर स्थानांतरण किए गए हैं। स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को जनहित में पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
स्थानांतरण के बाद पुलिस महकमे में नई तैनाती को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।





















