इगलास। अलीगढ l विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा और समय पर बिल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अवकाश के दिनों में भी कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है। इगलास तहसील में अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुमार एवं एसडीओ ने बताया कि विद्युत व्यवस्था एवं राजस्व वसूली का कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 25, 26 और 27 अगस्त को भी कैश काउंटर खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि अवकाश के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी-अपनी टीम के साथ निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अधिकारियों ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान समय से करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय पर भुगतान करने से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचने के साथ-साथ विद्युत विभाग की राजस्व व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।





















