अलीगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई को प्रभावी एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
स्थानांतरण के तहत कई थाना प्रभारियों को नवीन तैनाती दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही सभी थाना प्रभारियों को जनहित में पूर्ण मनोयोग, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा की गई है।





















