इगलास। नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनाने वाली भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे बनखंडी महादेव, शिवपुरी इगलास से होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं मित्रों सहित कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर जयघोष करते हुए अलौकिक झंकियों के साथ नगर भ्रमण करेंगे।
आयोजकों ने कहा कि यह पावन यात्रा श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ने का माध्यम है। सभी श्रद्धालु उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन के दौरान “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।





















