इगलास। द सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन इगलास के अधिवक्ताओं ने शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। बार परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर आशीष सिंह, जज जूनियर डिवीजन भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार एडवोकेट, सत्यप्रकाश एडवोकेट, दीनदयाल शर्मा एडवोकेट, संजय उपाध्याय एडवोकेट, सत्यपाल मलिक एडवोकेट, बाबूदत्त शर्मा एडवोकेट, रैनू लता एडवोकेट सहित बार के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की उन्नति की कामना के साथ हुआ।





















